Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खाद्य व्यापार संघ जिलाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। खाद्य व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने मंगलवार को रेलवे विभाग के अधिकारियो के साथ मिलकर स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया। सेवाराम गुप्ता ने बताया की शादीनाथ आश्रम स्थित तालाब परिसर के पास से शुरू किये वृक्षारोपण अभियान के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन को हरा भरा बनाने और इसके शौंदर्यकर्ण को बढ़ावा देने की मुहीम के तहत वृक्षारोपण किया गया है। गुप्ता ने बताया की परिसर में लगाए गए पोधो के रख-रखाव की जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर आजाद सिंह ने ली है। इस मौके पर रेलवे के इंजिनियर कुलदीप महला, स्टेशन मास्टर आजादसिंह, पूर्व पार्षद रामानंद चंदेलिया ,सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजुद थे।