Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किशनपुरा गांव में डेंगु की दहशत, डेंगु से महिला की मौत

खबर - नरेंद्र स्वामी / जयंत खांखरा
ग्रामीणो की जांच में चिकित्सा विभाग के उडे हौश
जांच में अभी भी 15 से 20 लोग मिले बुखार से पीडित
पुरे गांव के लोगो के लिए जा रहे ब्लड सैम्पल
स्कुलो में भी बुखार पीडित होने पर बच्चो को भेजा घर
चिकित्सा विभाग पुरे गांव में करवा रही फोगिंग
एम्बुलेंस 108 से संदीग्ध मरीजो को लाया जा रहा अजित अस्पताल
बीसीएमओं डॉ छोटेलाल, डॉ महेन्द्र सैनी के नेतृत्व में चल रहा जांच अभियान
गांव में जगह-जगह गंदगी के मिले ढेर, दहशत में पुरा गांव
हरियाणा सीमा से सटे किशनपुरा गांव का मामला
खेतडी-
हरियाणा सीमा से सटा खेतडी उपखण्ड का किशनपुरा गांव डेंगु की दशहत में जी रहा है। जिसमें डेंगु से एक महिला की मौत हो गई। वही अब भी कई पीडित है। और तो और ग्रामीणो की जांच में चिकित्सा विभाग के भी हौश उडे हुए है। जानकारी के अनुसार किशनपुरा गंाव में दो दिन पुर्व ईलाज के दौरान डेंगु से पीडित एक महिला गीता देवी की मौत होने के बाद चिकित्सा विभाग सर्तक हो गया। खेतडी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ छोटेलाल गुर्जर चिकित्सा विभाग की विशेष टीम लेकर गांव मे पहुच गये और गंाव के प्रत्येक ग्रामीण की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद चिकित्सा विभाग के भी होश उड गये। जांच में अभी भी करीब 15 से 20 लोग संदीग्ध बुखार से पीडित मिले। जिनको एम्बुलेंस 108 से खेतडी के राजकीय अजित अस्पताल में जांच के लिए भेजा रहा है। साथ ही पुरे गांव में फोगिंग करवाई जा रही है। तथा सरकारी स्कुल के प्रिंसिपल ने भी बीमार बच्चो की छुट््टी कर घर भेज दिया गया। तथा गांव के सभी लोगो का ब्लड सैम्पल लेकर सीबीसी जांच की जा रही है। दो डेंगु पॉजिटीव युवको का जयपुर में ईलाज चल रहा है।
डेंगु से पीडित किशनपुरा गांव अब भय के साये में जीने पर मजबुर हो रहा है। इस बीमारी का मुख्य कारण भी गंदगी ही रही है। सर्वे के दौरान गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले है तथा गंदा पानी इकठ््ठा होने की वजह से डेंगु ने गांव में दशतक दी है। इस बिमारी को लेकर पंचायत भी जिम्मेदार है जिसने गांव में सफाई नही करवाई।