खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । पंचायत
समिति की साधारण सभा की बैठक कल गुरुवार को आयोजित की जाएगी। कार्यवाहक
विकास अधिकारी शुभकरण राहड़ ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुवार सुबह
ग्यारह बजे पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक का आयोजन होगा।
राहड़ ने बताया की प्रधान शुभाष पूनिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में
पंचायत समिति क्षेत्र के बिजली ,पेयजल ,शिक्षा ,चिकित्सा समेत के मुद्दों
पर चर्चा की जाएगी।
