Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

माता पिता को चाहिए कि वो अपनी संतान को समय दे व संस्कारित बनाए -श्रीकांत मुरारका

नवलगढ़। श्री वैश्य समाज सुधार समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  दिलीप चैखानी ने की। मुख्य अतिथि  महेश कुमार मानसिंहका व विशिष्ठ अतिथि  राधेश्याम भगेरिया थे। इस अवसर पर गिन्नीदेवी श्रीनिवास सिंगड़ोदिया स्मृति में मौलिक अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने ‘धर्म की आड़ में पाखण्ड’, ‘समाज में नारी का स्थान’ आदि विषय पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गीतादेवी भगवतीप्रसाद शाह स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक संगीत पर सुंदर प्रस्तुतियां पेश की। तीजादेवी जयदयाल मुरारका स्मृति फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्हे बच्चों ने सामयिक व सामाजिक बुराईयों पर प्रहार करते हुए सुंदर प्रस्तुति पेश की। श्रीलाल क्याल स्मृति प्रश्न मंच का आयोजन राकेश मंगल व दिव्या चिराॅनिया के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत मुरारका ने कहा कि देश में नैतिकता का ह्नास हो रहा है। भावी पिढ़ी संस्कार विहीन हो रही है जो देश व समाज के लिए घातक है। मुरारका ने मातृशक्ति का आव्हान किया कि बच्चों की प्रथम गुरू माता होती है। माता पिता को चाहिए कि वो अपनी संतान को समय दे व संस्कारित बनाए। श्री रामगोपाल गुप्ता ने महाराजा अग्रसेनजी के आदर्शो को जीवन में उतारने का आव्हान किया। कार्यक्रम में  महेश कुमार मानसिंहका को समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। 

 हरीश परसरामपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में चण्डीप्रसाद मुरारका, प्रभुदयाल सोमानी, अजय चिरानिया, बनवारीलाल बिरोलिया, कृष्णचंद्र मुरारका, सुरेश खेतान व ज्योति चैखानी सहित समाज के प्रबुद्ध-जन एवं भारी संख्या में महिलाएॅ उपस्थित थी। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन मेले के अन्र्तगत स्वादिष्ट व्यंजन, चाट व कुल्फी की समुचित व्यवस्था की गयी।