खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -मंगलवार को उपखंड के निजामपुर मोड़ पर अखिल भारतीय किसान महासभा संघर्ष समन्वयसमिति के तत्वाधान में किसानों ने घंटो तक रोड जाम कर चक्का जाम कर दिया।समिति के अध्यक्ष रामचंद्र हवलदार रोहतास हंसराज डॉक्टर ओम प्रकाश बलबीर रामकिशन प्रताप शर्मा इंद्रजीत सिंह वीर सिंह ईश्वर सिंह के साथ सैकड़ों किसानों नेअपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया जिससे जयपुर नीमकाथाना तथा सिंघाना नारनोल के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।किसानों ने अपनी मांगों के बारे में बताया किपूरे राजस्थान में किसान कर्ज माफी को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं स्वामीनाथन रिपोर्ट के हिसाब से किसानों की लागत का डेढ़ गुना पैसा मिलना चाहिए अगर सरकार किसानों की मांगे नहीं मानती है तो आने वाले समय में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी हरदयाल सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घंटों लगे जाम को आपसी समझाइश से खुलवाकर यातायात शुरू करवाया इस मौके पर आरएसी के जवान क्यूआरटी टीम मौके पर मौजूद रही।