खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़ -
मरूदेश संस्थान के तत्वाधान में राजस्थान रतन व पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया की 98 वीं जयन्ति समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए साहित्यकार भंवरसिंह सामौर ने कहा कि कन्हैयालाल सेठिया ने राजस्थानी भाषा और साहित्य के लिए स्तुतीय कार्य किया है, वह अभिनन्दनीय है। राजकीय कनोई बालिका उ.मा. विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में फिल्म अभिनेता राज जांगीड़ ने राजस्थानी भाषा को अधिक से अधिक बोलचाल में प्रयोग करने पर बल दिया। पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक करणीसिंह शेखावत ने सेठिया के साहित्य को कालजयी बताते हुए उसे जनजीवन से जुड़ा हुआ बताया। प्राचार्या सरोज वीर पूनियां ने मातृभाषा की सहज अभिव्यक्ति को आधार बताकर ग्राम्य अंचल के रोचक संस्मरण सुनाये। कवियत्री डॉ. साधना प्रधान ने राजस्थानी कविता और लाडनूं के ललित वर्माने धरती धोरां री गीत का सस्वर पाठ किया। समारोह में सभी वक्ताओं ने महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने की बात कही। संस्थान सचिव कमलनयन तोषनीवाल, किशोर सैन, ओमप्रकाश तूनवाल, रतन सैन, सुमनेश शर्मा, मुकेश रावतानी, सुनीता रावतानी, शर्मिला सोनी, रफीक राजस्थानी, वैद्य आत्माराम शर्मा, पूनमचंद शर्मा, मांगीलाल पुरोहित, अनिल माटोलिया, गोपाल सुजानगढ़ी, दिनेश स्वामी, पद्मा चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के प्रारम्भ में अतिथियों ने स्व. कन्हैयालाल सेठिया की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। स्नेहप्रभा मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। संचालन संस्थान अध्यक्ष डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया।

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया की जयन्ति पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 12  विद्यालयों के 27 विद्यार्थियों ने म्हारो राजस्थान विषयक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश तूनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सूरज कुमार गाड़ोदिया आविम की मुस्कान खेतान प्रथम, बाल भारती विद्यालय के हेमेन्द्र शर्मा द्वितीय व राजकीय पी.सी.बी. उ.मा. विद्यालय की अंशिका राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पैलो सुख निरोगी काया का विमोचन
राजस्थान रतन कन्हैयालाल सेठिया की जयन्ति पर आयोजित समारोह में आयुर्वेदाचार्य श्रीराम कौशिक की राजस्थानी भाषा में आयुर्वेद पर लिखी पुस्तक पैलो सुख निरोगी काया का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।