खबर - नरेंद्र स्वामी , जयंत खांखरा
एक महिला समेत दो लोगो को आई गंभीर चोटे
घायलो को राजकीय अजित अस्पताल में करवाया भर्ती
भर्ती के दौरान अस्पताल में भी आपस में भीडे दोनो गुट
शांतिभंग में तीन लोगो को किया गिरफ्तार
खेतडी के दलोता गांव की घटना
खेतड़ी - खेतडी थाने के दलोता गांव में रास्ते पर बच्चे को शौच से मना करने पर पडौसीयों ने पुर्व प्लानिंग से एक परिवार पर खुनी हमला कर दिया। जिससे एक महिला समेत दो लोगो को गंभीर चोटे आई। मामला यही शांत नही हुआ और दबंगो ने अस्पताल में भर्ती पीडितो को मारने के लिए अस्पताल मे आ गये और आपस में भीड गये। पुलिस को अस्पताल में मय जाप्ते के साथ पहुच कर तीन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद मामले को शांत किया गया। जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी नेतराम जांगिड़ ने बताया कि अजय सिंह यादव निवासी दलोदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रविवार को मेरी मां बिरमादेवी और पड़ोसी सुमेर देवी की रास्ते की बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई थी उसी बात को लेकर सोमवार सुबह हवासिंह, रोशनलाल, संदीप ,प्रदीप, शीशराम, भूप सिंह, व सुमेर देवी ने लकड़ी और कुल्हाड़ी से हमारे घर आ कर मारपीट की जिसमें विजय सिंह, हरि सिंह और सुमित्रा देवी के गंभीर चोट लगी। हमले से घर में कोहराम मच गया और लोग तुरंत राजकीय अजीत अस्पताल पहुंचे। साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि भूप सिंह, प्रदीप यादव, निवासी दलोदा अस्पताल में पहुंचे और पीडि़त पक्ष के साथ कहासुनी कर मारपीट करने लगे और उनके साथ उलझने लगे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी गई है घायलों का राजकीय अजीत अस्पताल में उपचार करवाया गया तथा अनुसंधान जारी है।