खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । कस्बे
के गुरूकुल कंप्युटर शिक्षण संस्थान पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास
विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नि:शुल्क कंप्युटर प्रशिक्षण आरसीआईटी शिविर का
शुभारंभ पार्षद अंजनी कटारिया और राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित रामसिंह
चेतीवाल के आतिथ्य में हुआ। शिविर को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि
वर्तमान आधुनिकता के दौर में कंप्यूटर शिक्षा की काफी आवश्यकता है। इसे
देखते हुए युवाओ का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है। संस्था संचालक मुकेश
बाकोलिया के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर चयनित
छात्राओं व महिलाओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
