Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भगवान वामन त्रेता युग के पहले मानव अवतार थे-डॉ अनिल शर्मा

नवलगढ़। भारत विकास परिषद् नवलगढ़ की ओर से वामन अवतार जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ अनिल शर्मा ने विस्तार से वामन अवतार के बारे मे बताया। उन्होंने बताया कि भगवान वामन त्रेता युग के पहले मानव अवतार थे। जिन्होंने राजा बलि के अहंकार का नाश किया। और मानव को यह संदेश दिया कि व्यक्ति को अपने धन बल पर अहंकार नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ राजेश यादव, विष्णुकांत रूंथला, ओमप्रकाश ढाका व रघुनंदन कौशलका ने भी अपने विचार व्यक्त किए। किरण रूंथला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।