Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सांसद संतोष अहलावत ने किया माइक्रो एटीएम कार्ड का शुभारंभ

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। देश का किसान संपन्न होगा तो देश संपन्न होगा या दूसरे शब्दों में कहे तो देश किसान की प्रगति में ही देश की प्रगति है उक्त कथन सांसद संतोष अहलावत ने बुहाना पंचायत समिति  के भैंसवाता खुर्द गांव में सोमवार को केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के माइक्रो एटीएम कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहे। सांसद संतोष अहलावत ने कहा की पहली बार भारत सरकार के बजट में किसान व खेती को रखा गया है। मोदी सरकार ने किसानो के हित की सोच रखते हुए उनके स्तर को सुधारने का कार्य किया है चाहे वह मृदा स्वास्थ्य कार्ड हो ,नीम कोटेड यूरिया और किसानो की फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि सरकार की मंशा को किसानो के प्रति समर्पित है।अहलावत ने कहा की किसानो के विकास के लिए मोदी सरकार ने संकल्प लिया है की आने वाले वर्षो में किसानो की आय को दुगुना किया जाये। इस मौके पर भंवर बाजिया ,विजेंद्र भास्कर ,प्यारेलाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।