खबर - पवन शर्मा
मेघवाल समाज के विकास और उत्थान पर चर्चा
सूरजगढ़ ।
निकटवर्ती गांव कुम्हारों का बास के गाँधी कृषि फार्म पर रविवार को
राष्ट्रीय मेघवाल समाज महापंचायत की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता
रामनिवास भूरिया ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मपाल गाँधी
ने कहा की मेघवाल समाज पर हो रहे अत्याचारों को समाज बर्दाश्त नही करेगा
इसके सर्व समाज एकजुट होकर संघर्ष करेगा। बैठक जिलाध्यक्ष धर्मपाल गाँधी और
कवि हरेश पंवार ने उदयपुरवाटी क्षेत्र के पत्रकार समाज के युवा चेहरे
विकास कनवा के साथ जातिगत अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की। दोनों ने
कहा की विकास कनवा के साथ एक जन प्रतिनिधि द्वारा किये गए अमर्यादित आचरण
को गलत ठहराते हुए आरोपी जन प्रतिनिधि को शिघ्र गिरफ्तार करने की मांग भी
की गई। बैठक में समाज के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के
बीपीएल कार्ड नहीं बनने, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने
के संदर्भ में धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया जो
समाज के पिछडे लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इसके अलावा बैठक में
समाज के उत्थान व विकास पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन रामस्वरूप
आसलवासिया ने किया। इस मौके पर सुरेश चितौसा, एडवोकेट हवासिहं चौहान, पवन
मेघवाल,पूर्व पार्षद गजानंद कटारिया, भीष्मदेव आर्य, एडवोकेट हजारी लाल
सुनियां,विहिप के जिला सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सेवदा, सुभाष चंद्र माहिच,
होशियार सिंह, सीताराम पंवार,राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
