खबर - महिपाल मील
लाडसर के एक व्यक्ति ने नाबालिक
लड़की को अपहरण कर भगा ले जाने का मामला कराया दर्ज,
-नाबालिक के भाई ने सुलताना
निवासी युवक मोनू उर्फ जीतू जागिड़ पर लगाया आरोप,
पुलिस ने नाबालिक का अपहरण करने
मामला किया दर्ज
-ग्रामीण पुलिस उपअधीक्ष्क
झुंझुनूं आहद खांन ने टीम गठीत कर की आरेपी तलाश शुरू
-पुलिस ने आरोपी व नाबालिक
लड़की को देर सात दबोच कर थाना मंडावा में किया पेश ,
मंडावा -मंडावा
पुलिस थाना में गुरूवार को लाडसर गांव के एक व्यक्ति ने नाबालिक लड़की को अपहरण कर
भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि रिपोर्ट
के अनुसार लाडसर निवासी एक व्यक्ति ने कहा उसकी बहिन बुधवार को सांयकाल दुकान से
सामान लाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस नही आई। सब जगह तलाश किया। तो
मालूम हुआ कि सुलताना गांव का युवक लड़की को अपहरण कर भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कारवाई में
ग्रामीण जिला पुलिस उपअधीक्षक आहद खांन ने पुलिस की टीम गठीत कर हिरयाणा व दिल्ली
की में पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ जीतू जांगिड़ व नाबालिक को पकड़ कर आज
रात्री में मंडावा थाना पेश कया । पुलिस अग्रीम कारवाई में लगी है।
