खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।
कस्बे के आरकेजेके बारसिया पीजी कॉलेज में शनिवार को भौगोलिक विभाग के
द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विभागाध्यक्ष कुरड़ाराम थे अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने की जबकि
विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान स्वाती बंसल
ने जल सरंक्षण ,मुकेश कुमारी ने वान थ्यूनेन ,मनिता कुमारी ने अपक्षय ,पायल
जोशी ने मिटटी ,करिश्मा ने वायुमंडल की परतें ,पूनम कुमारी ने अक्षांश
-देशांतर रेखाये ,सोना कुमारी ने डेविस अपरदन चक्र ,प्रियका कुमारी ने
पृथ्वी की आंतरिक संरचना ,नीलम ने भारत के भौगोलिक विभाग ,पूनम ने पर्वतो
के वर्गीकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन स्वाति बंसल
ने किया।
