दो दिवसीय दौरे का आज अन्तिम दिन
नवलगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति व पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सदस्य और मोरारका फाउण्डेशन के चेैयरमेन कमल एम् मोरारका ने आज दुसरे दिन भी शेखावाटी क्षेत्र में मोरारका फाउण्डेशन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। कमल एम् मोरारका जी ने आज सर्वप्रथम सांइस पार्क नवलगढ़ में शेखावाटी क्षेत्र की सबसे बड़ी सांईस क्वींज प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम राउण्ड में 100 स्कूलों के लगभग 18000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सांईस क्वींज प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड के लिये 10 स्कूलों के 20 छात्रों का चयन किया गया। जिसमें जिसमें नवलगढ़ की न्यू इण्डियन पब्लिक स्कूल प्रथम, सेकसरीया स्कूल ने दुसरा स्थान, गुडा इन्टरनेशनल स्कूल, गुढ़ागोड़जीका ने तीसरा स्थान तथा डुण्डलोद पब्लिक स्कूल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। माॅक टेस्ट में गुढ़ा पब्लिक स्कूल, गुढागौढजी विजेता रही। प्रथम स्कूल कों 10,000/- रू., द्वितीय स्कूल को 5,000/- रू., तृतीय स्थान पर रही स्कूल को 2,500/-रू एवं चतुर्थ स्थान पर रही स्कूल को 2,000/- रू. का नगद पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में एनएल मीणा आयुक्त विज्ञान एवं प्रोधौगीकी विभाग ने बताया की नवलगढ़ में बने सांइस पार्क के माध्यम से लोगों को विज्ञान की नई-नई तकनिकी की जागरूकता बढ़ाने के लिये सांईस पार्क का ओर विस्तार होना चाहिये, क्योंकि जीवन में आगे बढ़ने के लिये आज के समय में विज्ञान का बहुत अधिक महत्व है। इन विज्ञान तकनिकों को मोरारका फाउण्डेशन द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिये सांइस क्वीज के माध्यम से जो प्रयास किया गया हैं, वो बहुत ही सराहनीय है और इस प्रयास को ओर आगे बढ़ाने के लिये जितनी सहायता हो सकती है, उतनी सहायता सरकार करेगी। श्री दिनेष कुमार यादव जिला कलेक्टर झुन्झुनू ने भी बताया की यह सांइस क्वीज राजस्थान की सबसे बड़ी साईस क्वीज प्रतियोगिता है। इसके बाद गणेश पुरा में अनाज भण्डारण टंकी वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को टंकी वितरित की गई एवं एसएचजी की वेबसाईट का लांच की गई। इसके बाद बेरी में राजेश फार्म हाऊस पर गुलाब जल युनिट का उद्घाटन किया गया। बेरी गोशाला में आसवन विधि द्वारा जैविक इनपुट युनिट का अवलोकन किया गया। एसबीएन डिफेन्स एकेडमी में स्कूलों द्वारा संचालित योगा कार्यक्रम में भाग लिया एवं अध्यापकों को योगा की पुस्तक भेंट कर के शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके बाद जेरठी की नोजी पब्लिक स्कूल में आॅन लाईन एवं आॅफ लाईन एजुकेशन कार्यक्रम में भाग लिया, वहां पर शिक्षकों को मोमेन्टों से सम्मानित किया गया। इसके बाद कूदन में चिरंजीलाल महरिया के फाॅर्म हाऊस पर हाईटेक पाॅली हाऊस का अवलोकन किया गया। इसके बाद आकवा में सुरेश फाॅर्म हाऊस पर लंच किया गया। विजिट के दौरान उनके साथ उनकी धर्म पत्नी भारती मोरारका, प्रसिद्ध उद्योगपति रमेश सेकसरिया, सुनिता सेकसरिया, रवि जैन, मोरारका फाउण्डेशन के ट्रस्टी राजेन्द्र्र शर्मा, मोरारका फाउण्डेशन के कार्यकारी निदेशक मुकेश गुप्ता व जनरल मैनेजर, वर्धमान बापना एवं डिप्टी जनरल मैनेजर सत्यवीर बेनीवाल एवं समस्त स्टाॅफ भी साथ रहे।