Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री पी. पी.चौधरी सोमवार को कॉरपोरेट राज्य मंत्री का भी कार्यभार सम्भालेंगे

जयपुर।  केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी सोमवार को नई दिल्ली में शास्त्री भवन स्थित कार्यालय में कॉरपोरेट राज्य मंत्री  का भी कार्यभार संभालेंगे।   चौधरी ने रविवार को सायं नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मंत्री  अरुण जेटली से मुलाकात कर नए मंत्रालय के दायित्वों के संबंध में मार्गदर्शन लिया।    इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप विधि और न्याय मंत्रालय के साथ ही वह अपने नए मंत्रालय के दायित्वों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।  चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नए कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को टीम मोदी में शामिल होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।