Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप मूण्ड को मिला बैस्ट कैडेट अवार्ड

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी बी पोदार काॅलेज के प्रतिभावान छात्र व वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप मूण्ड को 3 राज. बटालियन एन सी सी सीकर का बेस्ट कैडेट अवार्ड मिलने पर पोदार काॅलेज में प्राचार्य ने तिलक लगाकर माला पहनाकर एंव मिठाई खिलाकर प्रदीप मूण्ड का स्वागत किया। इस मौके पर सभी विभागांे के विभागाध्यक्ष, एन सी सी अधिकारी, छात्र संघ सचिव अभिषेक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। एन सी सी में यह उपलब्धि पोदार काॅलेज के लिए बडी गौरव की बात है। पोदार काॅलेज के लिए एन सी सी में यह एक पहला मौका है कि आगामी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में पोदार काॅलेज का एन सी सी कैडेटस भाग लेगा।  पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने प्रदीप मूण्ड को बेस्ट कैडेट अवार्ड मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।