Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रामादेवी महिला टी टी कॅालेज हरनाथपुरा नूंआ में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

खबर - प्रेम रतन 
नुआ -रामादेवी महिला टी टी कॅालेज हरनाथपुरा नूंआ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वन्दना से आयोजन का शुभारंभ हुआ। नवप्रवेशित छात्राओं ने संक्षिप्त नाटिका,गीत एवं मनमोहक नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लिया ।इस अवसर पर संस्था चेयरमैन शिशुपाल पूनिया ने छात्राओं को सम्बोधित किया और कहा कि ऐसे आयोजन से नवप्रवेशित छात्राओं का मनोबल बढ़ता है।प्राचार्य डॅा अशोक गोदारा ने भी अपने वाचन से छात्राओं का उत्साहित किया।ममता सिहाग मिस फ्रेशर,अनुप्रिया सेन मिस पर्सेनेलिटी,मीना गुर्जर ने मिस ब्यूटी का खिताब जीता।उप प्राचार्या श्रीमती सरला,डॅा मंजू ढाका,डॅा अंजना शर्मा,टेसू भाटी,डॅा विनीता मान,संजीव कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था