खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खेतड़ी कस्बे में सभी 20 वार्ड सरकारी दफ्तर, स्कूल ,कॉलेजों को साफ रखने के लिए उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु,डीवाईएसपी वीरेंद्र कुमार मीणा, नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह , ईओ अनिल जोनवालएवंनगरपालिका कर्मचारियों ने मिलकर बीड़ा उठा लिया है। नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि खेतड़ी जो स्वामी विवेकानंद की कर्म स्थली रही है इसको साफ एवं स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है इसलिए नगरपालिका सभी सरकारी विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को साथ में लेकर कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए कार्यकरेगी।नगरपालिका क्षेत्र को ओडीएफ बनाने के लिए हम तत्पर हैंइसके अंतर्गत कस्बे के 10 वार्ड ओडीएफहो चुके हैं बाकी 10 वार्ड अक्टूबर तक ओडीएफ हो जाएंगे नवंबर प्रथम सप्ताह में ओडीएफ सर्टिफिकेट नगरपालिका को मिल जाएगा ।जनता का सहयोग भी इसमें उपेक्षित है।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हनुमान मंदिर,उपखंडकार्यालयके बाहर,बस स्टैंड अजीतहॉस्पिटल,सहित सात शौचालय बनाए हैं।उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने बताया किकस्बे एवं खेतड़ी ब्लॉकमें अभियान के अंतर्गत साफ सफाई करवाई जाएगी शनिवार को वार्ड नंबर 1 और 2में इसकी शुरुआत कर दी गई है।इसके साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारियों को अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु डीवाईएसपी वीरेंद्र कुमार मीणा नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह नेस्वच्छ अभियानजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई और संजय कुमार वासु के नेतृत्व मेंउपखंड कार्यालय में साफ-सफाई कर कस्बे को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शशि सैनी, पार्षद मोहन लाल नायक, पार्षद नंदकिशोर, बेजेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, गोपाल ,सुरेश कुमार,हेमंत स्वामी सहित दर्जनों नगर पालिका कर्मचारीएवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
