Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दुगुने तापमान में भी स्वाईन फ्लू का असर कायम

जांच में जिले के पांच नये रोगियों की पुष्टी 
 बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। स्वाईन फ्लू बीस  डिग्री तापमान में पनपने वाली बीमारी है लेकिन अबकी बार इसने चालीस डिग्री तापमान में भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है यानी दुगुने तापमान में भी इस बीमारी के तेवर तीखे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों कहना है कि स्वाइन फ्लू का वायरस अपनी स्टेन चेंज कर रहा है, इसलिए यह गर्मी में भी एक्टिव है और मरीज सामने रहे हैं। यह बहुत ही अप्रत्याशित है। संभवतया स्वाइन फ्लू के वायरस के व्यवहार में परिवर्तन हो रहा है, यह जांच का विषय है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज से सैंपल पुणे लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे यह पता चल सकेगा कि स्वाइन फ्लू का स्टेन चेंज हुआ है या नहीं। इधर बीते चौबीस घंटे में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की स्वाइन फ्लू लैब में 19 संदिग्ध रोगियों की जांच हुई इनमें से पांच बीमारी की पुष्टि हुई है। इनमें पीबीएम हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में काम करने वाली नर्स  भ्ी शामिल है, संभवतया वार्ड में काम के दौरान पॉजीटिव रोगियों के संपर्क में आने से उसे बीमारी हुई है। इससे पहले हॉस्पिटल के तीन डाक्टर इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।  मेडिकल कॉलेज की स्वाइन फ्लू लैब में इस साल अब तक 916 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 84 में बीमारी की पुष्टि हुई है। अब तक पांच लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।