बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। बदहाल सफाई व्यवस्था,खस्ताहाल
सड़के,बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटें और अवैध निर्माणों की रोकथाम में नाकाम नगर
निगम प्रशासन की नाकामी को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने निगम आयुक्त निकाय
गोहएना का घेराव कर उन्हे ज्ञापन दिया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद
पडि़हार,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,प्रदेश कांग्रेस सचिव जियाउर
रहमान आरिफ की अगुवाई में घेराव के लिये पहुंचे कांग्रेस पार्षदों और
कार्यकर्ताओं ने शहर में कायम बदहाली के विरोध में शासन-प्रशासन के खिलाफ
नारेबाजी कर आक्रोश जताया। निगम आयुक्त का घेराव कर उन्हे सौंपे गये ज्ञापन
में अवगत कराया गया है कि त्यौहारी सीजन की दस्तक के बावजूद शहर में सफाई
व्यवस्था बदहाल है, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है वार्डों व मुख्य
मार्गों पर एकत्रित कचरे के संग्रहण के लिए लगाई गई ट्रॉलियां समय पर अपना
काम नहीं कर रही है जिससे गंदगी के ढेर लगे हुए है। प्रतिदिन शहर के
अलग-अलग क्षेत्रों में सीवरेज जाम की स्थिति बनी रहती है इस पर सुपर सेक्शन
मशीन आनन-फानन में कार्य करने के बावजूद समस्या का पूर्णतया समाधान नहीं
हो पा रहा है। शहर में रात को अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरे का साया है।
गली-मौहल्लों के अलावा शहर के कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अंधेरे के आगोश
में डूबे हुए है। उन्होंने बताया कि शहर में मुख्य बाजारों से लेकर
राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशु का आतंक पिछले लम्बे समय बरकरार है।
जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसा होने की आंशका हर समय बनी रहती है।
वहीं गली-मौहल्लों में बच्चों व वृद्धों का आवारा पशुओं के आतंक से घरों से
निकल पाना दूभर हो गया है। ज्ञापन में शहर में जगह-जगह विचरण करते आवारा
पशु, चरमराई सफाई व्यवस्था व सीवरेज जाम के बारे में जानकारी देते हुए इन
समस्या के शीघ्र निवारण की मांग की है। घेराव करने वालों में शहर कांग्रेस
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दूल मजीद खोखर,युथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,
सुभाष स्वामी, शशिकला राठौड़, राजूदेवी व्यास, आनन्दसिंह सोढ़ा, फिरोज
भाटी,शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस समेत पार्टी पार्षद और कांग्रेस
कार्यकर्ता शामिल थे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
