Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अग्रसेन जयंती पर दो दिवसीय आयोजन बुधवार से

खबर - पवन शर्मा  
सूरजगढ़ । मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल सभा भवन में महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय आयोजन 20 सितंबर बुधवार से आयोजित होंगे। सांस्कृतिक सचिव राजेश छापड़िया ने बताया की दो दिवसीय आयोजन के तहत 20 सितंबर बुधवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक रंगोली प्रतियोगिता ,साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक मेहंदी प्रतियोगिता , शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक बच्चो की सुंदरलेख और श्रुती लेख प्रतियोगिता ,शाम पांच बजे से बिस्कुट और बैलून प्रतियोगिता ,साढ़े पांच बजे साईकिल प्रतियोगिता और छह बजे से म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी। छापड़िया ने बताया की 21 सितंबर गुरुवार को दोपहर दो बजे महाराज अग्रसेन जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली प्रवासी सत्यनारायण गोयल होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत गौशाला के अध्यक्ष बृजलाल गाड़ोदिया करेंगे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामसुंदर लाल अग्रवाल मौजूद रहेंगे।