खबर - जीतेन्द्र वर्मा
बूंदी।प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के 67 वे जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले व शहर
भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए बूंदी शहर में एससी मोर्चा द्वारा
वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यकर्ताओं ने विकास
नगर स्थित पुलिस चैकी में श्रमदान किया और छायादार पौधे लगाए । इसी प्रकार
भाजपा महिला मोर्चा ने शिव मंदिर में सघन पौधारोपण कार्यक्रम किया जिसमें
21 फलदार वह छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला
अध्यक्ष महिपत सिंह हाडा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला
प्रभारी कृतिका शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री शक्ति
सिंह पार्षद योगेंद्र जैन एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा महिला
मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता नुवाल थी । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हाड़ा ने कहा
कि जो पौधे महिला मोर्चा द्वारा लगाए गए हैं वह इन पौधों की 3 वर्ष तक बड़े
होने तक उनकी सुरक्षा करें।प्रतिदिन इनमे पानी दे।उन्होंने कहा कि आगामी
आने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो ऐसे कार्य करें और
केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं
।जिला प्रभारी कृतिका शर्मा ने कहां की इस चुनावी समर में महिलाओं को आगे
आकर पूरी ताकत के साथ भाजपा संगठन को मजबूती देनी होगी।उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो नए भारत का सपना है।वह हम सब को मिलकर
पूरा करना होगा। महिलाये अपने अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की उपलब्धियों
को गिनाये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी देवें।कार्यक्रम में
महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती शर्मा साधना श्रंगी आशारानी जाट नाजमीन
अंसारी संगीता मूंदड़ा रजनी छाबड़ा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीे ।कार्यक्रम
का संचालन जिला महामंत्री एवं पंचायत समिति सदस्य अर्चना कवर हाड़ा ने किया
।इसी तरह एससी मोर्चा जिला शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा
जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने की। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा भी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कच्ची बस्ती में चिकित्सा जांच एवं परामर्श
शिविर आयोजित किया गया।जिसमें क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया लाभार्थियों का
कहना था कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो गरीब तबके के लोगों की बातों को सुनता
है और समझता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा थे अध्यक्षता
भाजपा जिला अध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की विशिष्ट अतिथि के रुप में सभापति
महावीर मोदी मौजूद रहे।शिविर में डॉक्टर अनिल जांगिड़ और डॉक्टर कल्प
शांडिल्य ने अपनी सेवाएं दी। भाजपा के अन्य संगठनों ने भी गोवंश को हरा
चारा पक्षियों को दाना अस्पताल में मरीजों को फल वितरण असहायों को भोजन
,गरीबों को वस्त्र वितरण सहित कईकार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर
आयोजित किए गए।
