Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एकजुटता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करें - महिपत सिंह हाडा

खबर - जीतेन्द्र वर्मा
मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय बून्दी दौरे को लेकर किया संयुक्त बैठक का आयोजन
बून्दी ।
आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 14 से 16 सितम्बर तक तीन दिवसीय प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार देर शाम धानमंडी धर्मशाला मे भाजपा शहर व नमाना मण्डल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए यूडीएच एवं जिला प्रभारी मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो कार्य भाजपा सरकार ने 4 वर्ष मे किये है वह कार्य कांग्रेस 60 वर्ष मे भी नही कर पाई। उन्होने कहा कि देश मे कई प्रधानमंत्री आये और चले गये लेकिन अटल बिहारी सरकार ने सरकार का कायाकल्प करते हुए प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना से जोडा। वसुंधरा सरकार ने भी गांवों के समपूर्ण विकास को मुख्यधारा से जोडा है। उज्जवला योजना के तहत ढाई करोड लोगों को गैस सिलेण्डरों का वितरण कर गरीबांे को मुख्यधारा से जोडा है। आगामी होने वाले चुनाव मे भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बून्दी जिले मे तीन दिवसीय प्रवास की तैयारियां एवं संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती को लेकर कोटा बून्दी सांसद ओम बिरला ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व बूथ विस्तारकों से कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं सरकार द्वारा देश के सर्वांगीण विकास से ही देश कांग्रेस मुक्त होगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से ही केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ही प्रदेश मे वापिस भाजपा का राज होगा। विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तीन दिवसीय दौरे को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होने कहा कि हर बूथ से कार्यकर्ता 3 बजे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हेलीपेड पहुंचे। उन्होने कहा कि डाबी के क्षेत्र के कुछ लोग मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगें, वसुंधरा सरकार ने बून्दी विधानसभा के लिऐ जो योजनाये थी वह सब पूरी हो चुकी है। जिसमे बून्दी शहर वन सीमा से मुक्त हो गया, बून्दी से बिजौलिया रोड सीमेन्ट सडक, नैनवां रोड को ट्रेफिक मुक्त बाईपास मंजूरी, गरडदा बांध के लिए 44 करोड की स्वीकृति, बरड क्षेत्र मे 80 लाख की पेयजल योजना की भी वसुंधरा सरकार ने बून्दी को दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाडा ने कहा कि तीन दिवसीय दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बूथ कार्यकर्ता व विस्तारक भी तैयारियों मे जुटे हुए है। उन्होने कहा कि एकजुटता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करें।
    बैठक को सभापति एवं भाजपा जिला महामंत्री महावीर मोदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, बूथ विस्तारक प्रभारी जसविन्दर सिंह नांरग व बून्दी शहर प्रभारी रामबाबू शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन शहर महामंत्री अमित शर्मा ने किया। बैठक मे नमाना मण्डल अध्यक्ष उदालाल गुर्जर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद सहित मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री भी मौजूद रहें।