Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किसानों के हर आंदोलन में युवा साथ : सुंडा

खबर - अरुण मूंड
झुंझुनूं। 
जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने कहा है कि किसानों के हर आंदोलन युवा वर्ग पहले भी साथ था, आज भी है और आगे भी रहेगा। सुंडा रविवार को किसानों के महापड़ाव में पहुंचे और अपना समर्थन दिया। सुंडा ने इस मौके पर कहा कि जिला परिषद की हर बैठक में उन्होंने किसानों की समस्याओं को पुरजोर शब्दों में उठाया है। यही कारण है कई स्थानीय समस्याओं का समाधान हुआ है। वहीं गत दिनों नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में भी पूरे जिले के युवाओं ने प्रदर्शन कर सरकार को हिलाने का काम किया था। आगे भी किसानों के आंदोलन में जब-जब उन्हें कोई भी काम सौंपा जाएगा। वे करेंगे। लेकिन किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंगलवार को महापड़ाव के तीसरे दिन फूलचंद ढेवा, विद्याधर गिल और फूलचंद बर्बर आद भी मौजूद रहे।