खबर - पवन शर्मा
दुखी माहिला कर्मचारियों की पीड़ा को समझे सर्कार
सूरजगढ़ । आंगनबाड़ी
केंद्रों पर कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा राज्य सरकार के कार्मिको के
बराबर दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हफ्ते भर से जारी विरोध प्रदर्शन
मंगलवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिकाएं और आशा
सहयोगिनियां अपने कार्य का बहिष्कार कर लगातार सरकार के खिलाफ अपना अपना
विरोध जता रही है। मंगलवार को राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन ने भी आंगनबाड़ी
कार्मिको के धरने को समर्थन देते हुए सरकार से इनको न्याय दिलाने की मांग
की है। राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के जिला महामंत्री राजू लोहार ने कहा
की आंगनबाड़ी कार्मिको से सरकार द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से काफी
परिश्रम कराया जाता है जिसके बदले में उन्हें वेतन ना के बराबर दिया जाता
है। लोहार ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की मांगो को स्वीकार करते हुए
सरकार को उन्हें राज्य कर्मचारियों के बराबर दर्जा देते हुए एक कर्मचारी के
अनुरूप मानदेय देने ,सरकारी कर्मचारी जैसे सुविधाएं देने संबंधी कार्य
करने चाहिए। इस मौके पर मीरा ,शारदा ,सरस्वती ,चंदा ,रतनी ,कौशल्या ,माया
,निर्मला ,वेदप्रिया ,प्रमिला ,शकुंतला ,फूलवंती ,सरोज सहित अन्य आंगनबाड़ी
कार्यकर्ता ,सहायिका और आशा सहयोगिनी मौजूद थी।
