Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भोपालगढ़ के चुड़ावत शक्ति मंदिर में याकूब खान ने की घट स्थापना

खबर - जयंत खांखरा
17 साल से कर रहे है  देवी की पूजा अर्चना
खेतड़ी -
कस्बे में आपसी प्रेम और भाईचारे का उदाहरण देखते ही बनता है जैसे ही नवरात्रों में घट स्थापना होती है पूरा कस्बा भक्ति मय हो जाता है जगह जगह दुर्गा पूजा बाराही देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। भोपालगढ स्थितिरानी चूड़ावत शक्ति मंदिर में इन दिनों देवी पूजाअलग ही ढंग से की जा रही है यहां पर वार्ड नंबर पांच निवासी याकूब खान मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं घट स्थापना के साथ नवरात्रे भी कर रहे हैं। यह आपसी प्रेम सद्भावना और भाईचारे की एक अद्भुत मिसाल है। याकूब खान 4 सितंबर 1967 को अब्दुल रब केघर में जन्मे 11 बहन भाइयों में सबसे बड़े है आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद ठिकाना खेतड़ी में राजा बहादुर सरदार सिंह ठिकाना में सहायक सुपरवाइजर के पद से कार्य किया। मीडिया से रुबरु होते हुए याकूब खान ने बताया किज्यादातर उठना बैठना हमारे परिवार का हिंदू भाइयों के साथ रहा है तो बचपन से ही इस माहौल में राहा हूं। मेरे पड़दादा भी पन्ना सागर तलाब पर बने मख्खन दास जी आश्रम में जाया करते थे तथा बाबा मख्खन दास से उनका गहरा लगाव था। मैं  पिछले 17 साल सेनवरात्रा महोत्सव में भाग ले रहा हूं लेकिन इस बार भोपालगढ़ स्थित चुड़ावत शक्ति मंदिर में नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह पवन शर्मा और ईस्ट मित्रों सहित नवरात्रा कर रहा हूं।