खबर - नरेंद्र स्वामी
अज्ञात शातिर महिला झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं के गहने लूटकर हुई चंपत
जनधन योजना के रूपए दिलाने के बहाने बनाया शिकार
सिंघाना. आए दिन होने वाली लूटपाट व ठगी की घटनाओं के बाद भी भोलीभाली जनता इन तेज तर्रार लोगों के झंासे में आ जाती है ऐसा ही मामला बुधवार को कस्बे के बुहाना रोड स्थित डासा वाला कुआं पर देखने को मिला जहां पर एक शातिर महिला ने मौहल्ले की तीन महिलाओं को झंासे में देकर उनको प्रधानमंत्री जनधन योजना के रूपए दिलाने के बहाने नारनौल हरियाणा ले गई वहां जाकर उनकी फोटो बनावाने के लिए उनके कानों की बाली व झुमकी ले ली और आधार कार्ड की फोटो कॉपी करवाने का नाम लेकर वहां से चंपत हो गई। पिड़ीत महिला दुर्गा देवी पत्नि जुगलकिशोर खटीक, ऊषा देवी पत्नि बलबीर सैनी व मेवा देवी पत्नि सागरमल ने बताया कि दिन में एक महिला आई उसने बताया की प्रधानमंत्री जनधन योजना में उनके 50-50 हजार रूपए आए है। वो लेने के लिए मेरे साथ चलना पड़ेगा अपने आधार कार्ड व कागज साथ ले लो ऐसा कहकर वो उन तीनों को नारनौल अपने ऑफिस से रूपए दिलाने के नाम पर बस से नारनौल ले गई। वहां जाकर उनको बस स्टैंड के पास खड़ा करके बोली आपकी फोटो बनवानी है उसमें गहने नही आने चाहिए। इस पर दुर्गा देवी व ऊषा देवी ने अपने कानों की सोने की बाली व झुमके उसको दे दिए। महिला ने गहने लेकर कहा कि मैं आपके कागजों की फोटो कॉपी करवाके ला रही हूं तब तक आप यहीं रूको और शातिर महिला गहने लेकर वहां से फरार हो गई। तीनों महिलाएं घंटेभर तक इंतजार करती रही उसके बाद उन्होनें महिला की खोजबीन की लेकिन महिला कहीं दिखाई नही दी। हारकर तीनों महिलाएं वापस अपने घर लौट आई। घर आकर परिजनों को सारे मामले से अवगत करवाया। परिजनों ने अज्ञात शातिर महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।