Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एस. एन. विद्यालय में ग्राण्ड पेरेन्ट्स डे मनाया

नवलगढ़: एस. एन. विद्यालय में ग्राण्ड पेरेन्ट्स डे समारोह पूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राऐ अपने दादा-दादी एवं वरिष्ठ जनों के साथ रंग बिरंगी वेशभूषा में उपस्थित हुए।गीत, संगीत, नृत्य से भरपूर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें मानवी ने प्रथम निशिका द्वितीय तथा दुष्यन्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेवानिवृत प्राचार्य भवंरलाल सैनी के मुख्य अतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट विद्याद्यर जाखड़, समाजसेविका कृष्णा मिन्तर, भाजपा नेता जगदीश सैनी, नागरमल सैनी, सायरा बानो, सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित थे। प्रधानाचार्य जोगेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि वरिष्ठ जनों के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने के उद्ेदश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। संचालन मनीषा जांगिड़ ने किया। हैडमिस्ट्रेस संगीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।