Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आयुष चिकित्सक कर रहे महज औपचारिकता, दे रहे आयुर्वेदिक दवाईया ,मरीजों को नहीं मिल रही है संतुष्टि

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -
डाॅक्टरो की हडताल की वजह से खेतडी में मरीज ईलाज के लिए भटक रहे है। करमाडी की महिला तीन रोज से अस्पताल में ईलाज के लिए कर्मचारियों से गुहार लगा रही है। अस्पताल में सही व्यवस्था नही होने पर ग्रामीणो ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार खेतडी उपखण्ड का सबसे बडा अस्पताल राजकिय अजित अस्पताल में औपचारिकता के नाम पर आयुष चिकित्सको की डयुटी लगा रखी है जो ईलाज भी आयुर्वेदिक तरीके से ही ईलाज करवा रहे है। जिससे मरीजो को खासी परेशानियों का सामना उठाना पड रहा है। अस्पताल में दिखाने आई करमाडी निवासी महिला सुमित्रा ने बताया कि तीन रोज से मुंह में दर्द व फाले हो रहे है दवाईया नही मिलने की वजह से दर्द हो रहा है जिससे खाना भी नही खाया जा रहा है। वहीं छात्रा प्रियंका ने बताया कि बुखार हो रही है अस्पताल में चिकित्सक आयुर्वेदिक दवाईया लिख रहे है जिससे कोई फायदा नही हो रहा है। अस्पताल की र्दुव्यवस्था को लेकर ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन किया। जबकि अस्पताल में स्वय उपखण्ड अधिकारी संजय वासु माॅनिटरिंग कर रहे है जिसके बावजुद भी समस्याओं का कोई समाधान नही हो रहा है।