Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गिरदावरो ,पटवारियों समेत आधा दर्जन लोगो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ । कस्बे के एक व्यक्ति ने सरकारी कार्मिको समेत छह जनो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया की कस्बे के वार्ड दो निवासी मोहनलाल कुम्हार ने इस्तगासे के जरिये मामला दर्ज कराते हुए बताया की कस्बा सूरजगढ़ के खसरा न. आठ सौ एक में उसके परिवार की जमीन है जिस पर सूरजगढ़ तहसील के गिरदावर बलवान सिंह ,बनगोठड़ी कलां के गिरदावर रामस्वरूप ,किढ़वाना के हलका पटवारी राजेश कुमार ,सूरजगढ़ के राजेंद्र कुमार वार्ड दो के बनवारीलाल और शीशराम कुम्हार ने फर्जी कागजात तैयार कर कूटनीति पूर्वक पत्थर गड़ी कर अतिक्रमण कर लिया। पुलिस ने बताया की मोहनलाल की रिपोर्ट पर संबंधित लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।