खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। कस्बे
की ज्ञान कुंज महाविधालय की छात्रा पिंकी ने झुंझुनू के मोतीलाल पीजी
महाविधालय में चल रही शेखावाटी विश्वविधालय द्वारा आयोजित अंतर
महाविधालय खेलकूद प्रतियोगिता में 15 सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर
कॉलेज का नाम रोशन कर कस्बे का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को छात्रा के स्वर्ण
पदक जीत कर कॉलेज लौटने पर संस्था सचिव डॉ महावीर सिंह के नेतृत्व
में छात्रा को प्रशस्ती पत्र व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके
पर प्राचार्य सूरजमल सिंघल सहित स्टॉफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
