खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -खेतङी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब के खिलाफ
विशेष अभियान के अंतर्गत 245बोतल हरियाणा निर्मित अवैध शराब जब्त की। थाना अधिकारी
हरदयाल सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर
पुलिस उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मीणा ने बाबई क्षेत्र से बार-बार शिकायत मिलने पर
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया जिसमें थानाधिकारी हरदयाल सिंह बाबई चौकी से
अशोक कुमार कमलेश कुमार नेमीचंद और अजीत सिंहको रात्रि गश्त के लिए भेजा गया।
उपखंड के बबाई क्षेत्र से कालोटा ग्राम में जयचंद पुत्र झाबरमल निवासी कालोटा
हरियाणा निर्मित अवैध शराब बेच रहा था। जिस को बुधवार रात्रि को गिरफ्तार किया
गया। हरियाणा निर्मित अवैध शराब में देसी शराब बियर के कैन
बियर की बोतलें बरामद की गई।
