Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जटिया स्कूल में मनाया संविधान दिवस

खबर - मनोज मिश्रा
बिसाऊ -
सेठ दुर्गादत्त जटिया स्कूल बिसाऊ में आज संविधान दिवस मनाया गया। विभागीय निर्देशानुसार कल रविवार का अवकाश होने के कारण आज मनाया गया। इस अवसर पर छात्रा दीक्षा चौहान ने संविधान सभा का गठन व कार्यों के बारे में बताया, छात्र जतिन ने प्रस्तावना , अनुच्छेदों व सूचियों के बारे में अवगत करवाया, छात्रा  रेखा रामव   ने विश्व के संविधानों से ली गयी विषय वस्तु व संविधान की मौलिकता के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश तेतरवाल ने कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय के लिए एक  पवित्र ग्रन्थ है जिसका सबको आदर करना चाहिए, उन्होंने संविधान सभा के गठन से लेकर संविधान को लागू करने के बारे में विस्तार से बताया तथा संविधान संशोधन की प्रकिर्या से भी अवगत करवाया।
विजय कुमार रॉयल ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान की चर्चा करते हुए उनकी भूमिका के बारे में बताया।
संचालन रामप्रताप व अ ने किया, इस अवसर पर मुहम्मद अली, आलमखां, सावित्री, मोनिका,आनन्दी, धर्मचन्द,महेंद्र कुलहरि,ताराचंद,चन्द्रप्रकाश,यशवंत सिंह आदि उपस्थित थे, अंत मे सभी ने संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।