Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एचसीएल की स्वर्ण जयंति पर केसीसी प्रोजेक्ट को सजाया दुल्हन की तरह

खबर - नरेंद्र स्वामी
खेतड़ी नगर -हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के स्वर्ण जयंति के अवसर पर केसीसी प्रोजेक्ट के सभी विभागों को दुल्हन की तरह सजाया गया। विपिन शर्मा ने बताया कि एचसीएल के पचास साल नौ नवंबर गुरूवार को होगें। जिसके चलते केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन, केसीसी खदान,कंसंट्रेक्टर प्लांट, केसीसी  मैन गेट, अस्पताल, टाउनशीप कार्यालय, केसीएम माइंस, केसीएम मुख्य द्वार, केसीएम डिस्पेंसरी सहित अन्य विभागों पर रोशनी कर उन्हे दुल्हन की तरह सजाया गया।