Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हत्या के आरोपी को प्रोडक्शन वारन्ट से किया गिरफ्तार

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी - 7 वर्ष पूर्व शिमला में हत्या कर कुए में शव को दबाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारन्ट से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हरदयालसिंह ने बताया कि शिमला गांव में 7 वर्ष पूर्व अपने मौसेरे भाई प्रदीप की हत्या कर कुए में दबा देने के आरोपी शिमला निवासी रवित कुमार उर्फ बाबू को रविवार को नारनौल जेल से प्रोडक्शन वारन्ट पर गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया तथा उसकी निशान देही पर कुए की खुदाई करवा कर शव की बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी। इस मामले में खेतड़ी थाने में गत सप्ताह मृतक के पिता ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था।