7 वर्ष पूर्व मौसेरे भाई ने हत्या कर दबा दिया था शव को
खेतड़ी।
7 वर्ष पूर्व शिमला में हत्या कर कुए में दबा गए शव को पुलिस ने रविवार को
निकाल लिया। करीब बीस दिन बराबर कुएं की खुदाई करने के बाद करीब 150 फिट
कुएं को खोद कर पुलिस ने शव की अस्थिया बाहर निकाली। पुलिस ने आरोपी शिमला
निवासी रवित कुमार उर्फ बाबू की निशान देही पर शव को कुएं से बाहर निकाला।
शव मिलने के बाद एसडीएम संजय कुमार, नायाब तहसीलदार कुलदीप मोके पर पहुंचे।
तथा झुंझुनू से एसएफएल की टीम ने आकर घटनास्थल से शव के सैंपल लिए गए।
खुदाई के दौरान हड़िया, पानी की बोतल, शराब की बोतल भी मिली। शव मिलने पर
मर्तक के पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार करने की बात कही। जानकारी के
अनुसार बेवल निवासी प्रदीप कुमार की सात साल पहले उसके मौसेरे भाई रवित
कुमार उर्फ बाबू ने मामूली बात को लेकर शराब के नशे में गला दबाकर उसकी
हत्याकर शव को अपने खेत में स्थित कुएं में डाल दिया था। प्रदीप की हत्या
का खुलाशा आरोपी ने कुछ माह पूर्व शिमला निवासी एक युवक की और हत्या कर
उसके शव को हरियाणा सीमा में छोड़ दिया था। जिसके चलते आरोपी हरियाणा पुलिस
के हत्थे चढ़ गया। और उसने अपने मौसरे भाई प्रदीप की हत्या के बारे में भी
बताया। इस संबंध में मृतक प्रदीप के पिता ने खेतड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ
हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने बीस दिनों तक शिमला गांव में
कुएं की खुदाई करने पर 150 फिट गहरे कुएं में प्रदीप के शव की अस्थिया
मिली।
