Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्राइम कंट्रोल संगठन प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश मीणा किशोरपुरा.

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी । जयपुर क्राइम कंट्रोल एंड सोशल डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन का प्रदेश स्तरीय महा अभियान कार्यक्रम मेगा पैराडाइस गार्डन में आयोजित किया गया इसी दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया लाल दीक्षित ,राष्ट्रीय महामंत्री गिरिराज भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारियों ने झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा के किशोरपुरा निवासी सुरेश मीणा किशोरपुरा को क्राइम कंट्रोल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया गया हैं। मीणा काफी समय समाजसेवी के रूप में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। और देश व प्रदेश के कई संगठनों में विभिन्न पदो पर कार्यरत हैं मीणा समाज सराहनीय कार्य के लिए देश तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं। सुरेश मीणा को साथ क्राइम कंट्रोल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है । सुरेश मीणा को मीणा समाज एवं गांव के लोगों में खुशी जाहिर कर सुरेश मीणा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया