खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । कस्बें
और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो तीन दिन से तापमान में आई
गिरावट के बाद जहां किसानो ने कुछ राहत की सांस ली है वही आमजन भी ठंड से बचने के
लिए अलाव तापते नजर आने लगे है। अनाज मंडी ,बस स्टेंड ,नगरपालिका चौक
,काजड़ा चुंगी चौराहे सहित अन्य स्थानों पर चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी
है। लोग सुबह सुबह चाय की चुश्कियों के अलाव तापकर ठंड से बचाव कर रहे है।
