खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । स्थानीय
पुलिस ने बीती रात अलग अलग मामलों में तीन जनो को शांति भंग के आरोप में
गिरफ्तार किया है। एचएम सुरेश कुमार ने बताया की थाना इलाके के उरिका गांव
में एक व्यक्ति द्वारा परिजनों के साथ झगड़ा फसाद किये जाने की सुचना मिली
थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो महावीर जांगिड़ अपने पिता के साथ झगड़ा कर
रहा था जिसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में
खेदड़ो की ढाणी निवासी अनिल जाट भी पत्नी व पिता के साथ झगड़ रहा था जिसे भी
शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुरेश कुमार ने बताया इसी प्रकार
काकोडा के पास उत्पात मचाते लालूसिंह राजपूत को भी शांति भंग के आरोप में
गिरफ्तार किया गया है।
