Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिसाऊ में मतदाता जागरूकता रैली

खबर - मनोज मिश्रा      
बिसाऊ
-निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रदेश में 30 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक जनवरी 2018 तक 18 वर्ष की उम्र होने वाले नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं।तथा जिन नामों को हटाना है वो हटाये जा रहे हैं।
बिसाऊ कस्बे के 15 बी एल ओ ने पर्यवेक्षक कमलेश तेतरवाल प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कार्य शुरू कर रखा है, इसी अभियान में 15 से 30 नवम्बर तक घर घर जाकर बी एल ओ सर्वे प्रपत्र भी भर रहे हैं।आज उपखण्ड अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी मलसीसर के निर्देशानुसार एक सेमिनार का आयोजन कर सभी विद्यार्थियों को अभियान की जानकारी दी गयी, बी एल ओ  ताराचंद, महेश, भागीरथ, महेंद्र, विद्याधर ने भी अपने विचार व्यक्त कर सहयोग का आव्हान किया,प्रधानाचार्य तेतरवाल ने सभी बी एल ओ को आवश्यक निर्देश दिए, अंत मे बी एल ओ के नेतृत्व में विद्यार्थोयों ने स्कूल से बाजार तक रैली निकाली , रैली को प्रिंसिपल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,