Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सिंघाना में जाम में फंसी 108 एम्बुलेंस ,नहीं मिल रही जाम से निजात

खबर - हर्ष स्वामी
सिंघाना.
कस्बे में लगने वाले जाम से निजात नही मिल रही है बाजार में जाम लगना अब आम बात हो गई है। अब तो मरीजों की लाईफ लाईन कही जाने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंसी नजर आती है। सोमवार को दोपहर बाजार में जाम लगने से 108 एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। कस्बे के बाजार में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण व अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिती बनी रहती है। हर बार सीएलजी के बैठक में व्यापारी व ग्रामीण जाम की समस्या उठाते है लेकिन कोई सुधार नही हो रहा है जिसके चलते गांवो से आने वाले ग्राहक व वाहन चालक परेशान होते रहते है। पुलिस द्वारा सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बाजार को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री घोषित करने के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। पुलिस प प्रशासन को चाहिए की वो कड़े कदम उठाकर कस्बेवासियों को जाम से मुक्ति दिलाएं।