Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

8 मतों से जीत कर हवा सिंह बने बार अध्यक्ष

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी
-पूरे सूबे में हो रहे अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह की लहर है।इसी कड़ी में खेतड़ी अभिभाषक संघ के चुनाव में एडवोकेट हवासिंह बबेरवाल ने 8 मतों से जीत हासिल कर बार एसोसिएशन अध्यक्ष का चुनाव जीता। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट संजय कुमार सुरोलिया ने जानकारी दी किअध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिसमें हवा सिंह बबेरवाल को 46 मत मिले एडवोकेट लीलाधर को 38 मत मिले एडवोकेट अजीत सिंह तंवर को 24 मत मिले। एडवोकेट हवासिंह बबेरवाल को 8 मतों से जीत हासिल हुई वही उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार जेवरिया को निर्विरोध चुना गया सचिव सुरेश कुमार सैनी को निर्विरोध चुना गयासंयुक्त सचिव पद के लिए सुश्री सुनीता वर्मा को निर्विरोध चुना गया कोषाध्यक्ष पद पर भी सतीश कुमार सैनी को निर्विरोध चुना गया।