खबर - राजकुमार चोटिया
गनोड़ा हत्याकाण्ड में आरोपियों की पेशी
सुजानगढ़- कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल के भाई मंजीतपालसिंह सहित 6 आरोपियों के शुक्रवार को एडीजे के समक्ष बयान हुए। अपर लोक अभियोजक कुम्भाराम आर्य ने बताया कि गनोड़ा हत्याकाण्ड में आरोपी मंजीतपालसिंह व मोंटीसिंह को हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर से तथा रामसिंह को चूरू जेल से लाकर एडीजे के समक्ष में पेश किया गया। जबकि जमानत पर चल रहे आरोपी केडी चारण, महावीरसिंह एवं छोटूसिंह भी न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय में पेश सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि हम निर्दोष है तथा इस घटना से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। आरोपियों की पेशी के दौरान एएसपी योगेन्द्र फौजदार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात था। इस प्रकरण में आरोपी आनन्दपालसिंह एवं बलवीर बानूड़ा की पहले ही मृत्यु हो चूकी है।