खबर - मनोज मिश्रा
बिसाऊ - आज से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा की प्रथम पारी में जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कृष्णिया व व्याख्याता अमरसिंह डूडी के दल ने जटिया स्कूल सहित क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।- जटिया स्कूल की परीक्षा सहित विभिन्न प्रबन्धकीय व्यवस्थाओं को सही पाए जाने पर डीईओ ने सराहना की। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल से भौतिक व शैक्षिक विकास, परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि की जानकारी ली, तीन वर्ष की शानदार उपलब्धियों के लिए विद्यालय परिवार व भामाशाहों को धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यालय के नवाचारों, स्वच्छता व हरियाली को अनुकरणीय बताते हुए और अच्छा करने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने शीघ्र ही विद्यालय दुबारा आने व विद्यार्थियों व अध्यापकों से सीधा संवाद करने की भी इच्छा जाहिर की।