Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लोहपुरुष स्व.केशरदेव मिंतर के जन्मदिन पर हुआ छात्रवृति वितरण समारोह

नवलगढ़ - स्थानीय मोहल्ला खटीकान स्थित गायत्री विधापीठ उच्च माध्यमिक विधालय नवलगढ़ में श्री केशरदेव मिंतर सेवा समिति के तत्वावधान में 21 बालिकाओं  छात्रवृति का वितरण किया गया।  समारोह के मुख्य अतिथि सहायक अभियंता भंवरलाल जांगिड़ ,विशिष्ठ अतिथि दीपचंद पंवार ,समाजसेवी कैलाश चोटिया ,उम्मेद सिंह महला ,शिक्षाविद केडी यादव ,गोवर्धन मिठारवाल ,केशरदेव वर्मा ,युवाचार्य मनुदास ,एडवोकेट श्रीकांत मुरारका ,योगेंद्र मिश्रा ,तथा अध्यक्षता पंडित रामनिवास शास्त्री ने की। कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्जवलन व् पुष्पांजलि से की। आये हुए सभी वक्ताओं ने स्व केशरदेव मिंतर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की वे जनता के के हितेषी व् संघर्ष शील व्यक्तित्व के धनि थे। जो निडर व् असहाय लोगो के मददगार थे। अतिथियों का स्वागत जगदीश जांगिड़ ,वासुदेव डिडवानिया ,मुरारीलाल इन्दोरिया ,ओमप्रकाश सेन ,महावीर प्रसाद चावला ,अनिल मिंतर ,एडवोकेट तरुण मिंतर ,पार्षद प्रतिनिधि राकेश दायमा , दिनेश भगेरिया ,मुरलीमनोहर चोबदार ,आदि कर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल सञ्चालन प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने किया , आभार ओमप्रकाश मिंतर ने किया