Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बसावा में हुई जीणमाता की मूर्ति की स्थापना

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -बसावा गांव में हाल ही में हुए जिर्णोद्धारित जीणमाताजी मंदिर में गुरूवार को जीणमाताजी की मूर्ति स्थापना मंत्रौच्चारण के साथ विधिवत रूप से की गई। पं. प्रदीप तिवाड़ी के सानिध्य में मुख्य यजमान मातादीन पारीक ने सपत्नीक पूजार्चना-हवन आदि धार्मिक कार्य किए वहीं अन्य नौ जोड़ों ने भी पूजार्चना आदि में भाग लिया। पुनीत पारीक ने बताया कि बुधवार रात्री में भजन संध्या हुई जिसमें कलाकारों ने रोचक भजनों की प्रस्तुति दी। गुरूवार को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के बाद भण्डारा हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। मंदिर के लिए भूमि दान देने वाले गांव के ही दुर्ग सिंह का सभी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, रघुवीर सिंह, आनंद सिंह, श्रवण सिंह, राम सिंह, प्रहलाद सिंह, चौथू सिंह, सरपंच मनेष कुमार, पूर्व सरपंच बनवारीलाल दूत, जय सिंह डूडी, उम्मेद दूत, पूर्णमल कुमावत, नंदलाल शर्मा, बजरंगलाल जांगिड़, अशोक पटवारी, अमित सिंह, संदीप सिंह, मान सिंह, रंजन सिंह, आदि मौजूद थे।