खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ -
स्थानीय थाने में एक युवती ने अपने पिता व बहन के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक
खाते से रूपये निकालने का मामला थाने में कराया है। पुलिस ने बताया वार्ड
पांच की निवासी संजू धानक ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया की उसके
पिता विनोद धानक और बहन सीमा धानक ने उसके खाते से धोखाधड़ी व षडयंत्रपूर्वक
फर्जी हस्ताक्षर व कागजात तैयार करवाकर पचास हजार रूपये हड़प लिए। इसी
प्रकार रामनाथपुरा गांव के जयसिंह जाट ने श्यालु खुर्द गांव के संदीप जाट
और अजित जाट के खिलाफ कैम्पर गाडी बेचने के नाम पर चार लाख 93 हजार रूपये
हड़पने व गाडी छिनने का मामला थाने में दर्ज कराया है।
