Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आईजी ने दिखाई उदारता वरिष्ठ पुलिसकर्मी से करवाया विश्राम गृह का उद्घाटन

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -
खेतड़ी पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में आईजी हेमंत प्रियदर्शी 1 दिन के दौरे पर आए और पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का जायजा लिया इस मौके पर खरकडा सरपंच राजेश धेदङ द्वारा बनाए गए आगंतुकों के विश्राम के लिए स्वागत कक्ष और भामाशाह अशोक शर्मा द्वारा बनवाए गए कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। आईजी प्रियदर्शी ने उदारता का परिचय देते हुए कार्यालय में सबसे वरिष्ठ पुलिस कर्मी झाबरमल द्वारा विश्राम गृह का फीता कटवाया वही कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र सेफीताकटवाया और कहा कि सबसे वरिष्ठ कर्मचारी का सम्मान करना चाहिए। खेतड़ी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आने पर पुलिसकर्मियों ने आईजी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा डबल गार्डों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नीमकाथाना कुशाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक खेतड़ी वीरेंद्र कुमार मीणा थानाधिकारी हरदयाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।