खबर -जीतेन्द्र वर्मा
बूंदी। शहर के खोजा गेट रोड स्थित अग्रवाल आई एण्ड स्किन हॉस्पिटल
द्वारा 09 दिसंबर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देई में एक विशाल
निःशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर में
संस्थान के मुख्य नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको सर्जन डॉक्टर संजय गुप्ता
रोगियों को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक अत्याधुनिक उपकरणों से जांच
कर निशुल्क परामर्श देंगे । शिविर प्रभारी जय सिंह सोलंकी ने बताया की इस
शिविर में चयनित मोतियाबिंद रोगियों के आपरेशन विश्व की सर्वश्रेष्ठ
अमेरिकन फेको मशीन सोवेरियन कॉम्पैक्ट व्हाइट स्टार द्वारा बिना
इंजेक्शन,बिना टाँके,बिना पट्टी एवम बिना दर्द के टोपिकल फेको पद्धति से
किये जायेंगे। इस शिविर में मोतियाबिंद,कालापानी,नाखूना,ना सूर,भेंगापन,
मूंदी पलके,आँखों की एलर्जी,ड्राई आई ,बच्चो में होने वाला
मोतियाबिंद,बच्चो का नासूर,दृष्टिदोष चोट के पश्चात् बनने वाला मोतियाबिंद
मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से होने वाली परदे की बीमारियों आदि समस्त रोगों
की जांच व उपचार किया जायेगा । इस शिविर में भामाशा कार्ड धारको का आँखों
का इलाज नियमानुसार निःशुल्क किया जायेगा व शिविर में चयनित रोगियों के
मोतियाबिंद का फेको आपरेशन में रियायत भी दी जाएगी एवम पेंशनर्स व् राज्य
सर्कार के कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य स्किम 2008 के तहत नियमानुसार
पुनः भरण की सुविधा उपलब्ध कराई जायगी। डॉ संजय गुप्ता ने बताया की फेको
पद्धति के आने के पश्च्यात नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति कारी
परिवर्तन हुआ है जिससे मोतियाबिंद आपरेशन के परिणाम सबसे सुरक्षित व बेहतर
हो गए है,इस पद्धतिःमें मोतियाबिंद को काम ऊर्जा व सुगमता से काटा जाता है
जिससे पुतली की कोशिकाओं को बहुत ही कम नुकसान पहुचता है व उसकी पारदर्शिता
बनी रहती है और रोगी को अगले दिन ही बेहतर रौशनी मिल जाती है।
