खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -स्टेट बैंक की मुख्य शाखाकाविलय स्टेट बैंक
बीकानेर एंड जयपुर में कर दिया गया है जिस को रुकवाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
के अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी महासचिव केशव प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों
कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम
से जानकारी दी गई की स्टेट बैंक बीकानेर एंड जयपुर की शाखा में पहले से ही
खाताधारक अधिक संख्या में है स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को यदि इसमें मर्ज किया
जाता है तो दोनों बैंकों का काम अधिक हो जाएगा और इससे लोगों को कई तरह की
परेशानियां होंगी स्टेट बैंक बीकानेर एंड जयपुर की शाखा जो कि बस स्टैंड के नजदीक
है वहां पर नो पार्किंग जोन भी है इससे भी लोगों को परेशानी होगी और यातायात बाधित
होगा और वहां पर अधिक भीड़भाड़ होने से कोई दुर्घटना भी हो सकती है ऐसे में दोनों
शाखाओं का विलय करना क्षेत्र के लोगों के हित में नहीं है जल्द ही यह प्रस्ताव
निरस्त किया जाए क्योंकि इसे इससे व्यापारिक वर्ग भी परेशान हो रहा है।इस मौके पर
नगर अध्यक्ष प्रभु दयाल कुमावत सेवादल अध्यक्ष रमेश स्वामी उपाध्यक्ष चंदगीराम
सैनी एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट इस्लामुद्दीन कैलाश पंवार बसंतलाल जयदिया कैलाश राणा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
